नई दिल्ली, जनवरी 28 -- कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और वैश्विक व्यापार व्यवस्था में आए बड़े बदलाव के बीच कनाडा की विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में सक्रिय कदम उठा रहे हैं। दावोस विश्व आर्थिक मंच 2026 में दिए गए उनके विस्फोटक भाषण ने दुनिया का ध्यान खींचा, जहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाली नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अब एक 'टूटन' (Rupture) का सामना कर रही है और पुरानी व्यवस्था वापस नहीं आएगी। ट्रंप प्रशासन के साथ हालिया फोन बातचीत में भी कार्नी ने अपनी बात पर अडिग रहते हुए कहा कि वे दावोस में कही गई हर बात पर कायम हैं।हाउस ऑफ कॉमन्स में क्या बोले कार्नी? दरअसल, कनाडा और अमेरिका के बीच संबंधों में आई दरार के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अन्य ...