बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन गोष्ठी कर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया। भाकियू के बुंदेलखंड प्रभारी बैजनाथ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमलनयन पटेल, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने अशोक लाट तिराहे पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता से किसान सस्ती विदेशी उपज से तबाह हो जाएगा। डेयरी सेक्टर पर सीधा हमला होगा। इस दौरान रामदास साहू, मनोज द्विवेदी, जयराज, प्राची सिंह, कामता प्रसाद, राजेंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...