हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन के बाद किसानों ने समझौते की प्रतीकात्मक प्रतियों को जला कर विरोध जताया।। किसानों व भारतीय किसान यूनियन ने नारेबाजी कर समझौता रद्द करने की मांग भी की। किसानों का कहना था कि यह व्यापार समझौता खेती-किसानी के हितों के खिलाफ है और इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों ने विरोध जताते हुए इस समझौते को तत्काल निरस्त करने की मांग की। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष परगट सिंह ने बताया एक दिवसीय धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने विरोध को और तेज करते हुए अपने-अपने गांवों में पहुंचकर इस समझौते की प्रतियां जलाकर रोष जताया। किसानों ने इसे किसान विरोधी नीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे। जिलाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.