लखनऊ, अगस्त 15 -- अमेरिका नॉनवेज दूध भारत पर जबरन थोपना चाहता: अखिलेश - जनेश्वर मिश्र पार्क में किया ध्वजारोहण लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। आजादी के बाद का रास्ता बहुत चुनौतीपूर्ण है। भाजपा ने देश को संकट में फंसा दिया है। अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है। वह अपना नॉनवेज दूध जबरन भारत पर थोपना चाहता है। भाजपा राज में पढ़ाई पर पाबंदी है। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगा रहे हैं। विकसित देशों में धर्म जाति के आधार पर सजाएं नहीं मिलती है। अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर लखनऊ में राष्ट्रगान के पश्चात् राष्ट्रध्वज का अभिवादन करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश ने शुक्रवार को डा. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.