नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- अमेरिका के सिटिजनशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) डिपार्टमेंट ने H-1B वीजा होल्डर्स को बड़ा राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि जिनके पास पहले से वीजा है उन्हें केवल स्टेस बदलवाने के लिए 1 लाख डॉलर का शुल्क नहीं देना होगा। गाइडलाइन्स के मुताबिक एफ-1 वीजा वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों और एल-1 वीजा वाले प्रफेशनल्स को 1 स्टेटस बदलवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा जिनके पास H-1B वीजा है उन्हें भी इसे रिन्यू करवाने के लिए 1 लाख डॉलर की फीस नहीं देनी पड़ेगी। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सितंबर को एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर के शुल्क का ऐलान किया था। 21 सितंबर से एच-1बी वीजा अप्लाई करने वालों को इसके लिए 1 लाख डॉलर की फीस देनी पड़ रही है। ट्रंप के ऐलान के बाद यूएससीआईएस ने स्पष्ट कहा था कि जिनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.