नई दिल्ली, जून 22 -- इजरायल और ईरान युद्ध में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे एक सफल हमला बताया है। ट्रंप ने बताया कि बम बरसाने के बाद सभी विमान अमेरिका वापस आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, ''हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बहुत सफल हमला किया है, जिसमें फोर्दो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।" एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.