नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर फिर से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को चीन ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी जहाजों पर बंदरगाह शुल्क लगाने की घोषणा की। यह फैसला तब लिया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क थोपने का ऐलान किया, जिससे चीन पर कुल शुल्क 130 प्रतिशत तक पहुंच गया। चीन ने मंगलवार को कहा कि उसके बंदरगाहों पर पहुंचने वाले अमेरिकी जहाजों के लिए विशेष बंदरगाह शुल्क लागू किए जाएंगे। यह कदम वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते व्यापारिक विवाद के बीच उठाया गया है। ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, चीन का कहना है कि ये विशेष शुल्क चीनी शिपिंग क्षेत्र और कंपनियों के वैध हितों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं, साथ ही अंतरराष्ट्रीय शिपिंग में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.