नई दिल्ली, मार्च 5 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति पर पलटवार करते हुए चीन ने बुधवार को कहा कि अगर अमेरिका ने व्यापारिक प्रतिबंधों के रूप में युद्ध की शुरुआत की है तो हम इसका मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चीन ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका व्यापारिक युद्ध को आगे बढ़ाने का मन बना चुका है तो ड्रैगन इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगा। चीन के अमेरिका स्थित दूतावास ने एक बयान में कहा, "अगर अमेरिका को युद्ध चाहिए, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या कोई और प्रकार का युद्ध, तो हम इसे अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं।" यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल से भारत, चीन और अन्य देशों पर टैरिफ शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.