प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 9 -- प्रयागराज में पिकल बाल खेल का उदय हो रहा है। अमेरिका में पिकल बाल खेल की लोकप्रियता शिखर पर पहुंच चुकी है। कुछ महीने तक इस खेल के बारे में यहां कम लोग जानते थे। इस खेल ने धीरे-धीरे भारत में पांव पसारना शुरू किया तो प्रयागराज इससे कैसे दूर रह सकता था। लिहाजा यहां भी पिकल बाल खेल का ढांचा तैयार होने लगा। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित जिमखाना क्लब में टेनिस कोर्ट बनाया है। पिकल बाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए क्लब के संचालकों ने लगभग छह महीने पहले इस खेल का पहला कोर्ट बनाया। जिमखाना के कोर्ट पर पिकल बाल खेलने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह-शाम कोर्ट पर खेल रहे हैं। जिमखाना क्लब के बाद अब नैनी में भी पिकल बाल का कोर्ट बनाया जा रहा है। नैनी के ...