वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में सोमवार को अस्सी घाट पर अमेरिकी कलाकार फिल स्कार्फ का सेक्सोफोन वादन हुआ। पाश्चात्य वाद्ययंत्र पर उन्होंने शास्त्रीय राग परमेश्वरी की अवतारणा की। समापन उन्होंने द्रुत तीन ताल में निबद्ध संगीत रचना से किया। उनके साथ तबला पर अनूप बनर्जी ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र संस्था के संस्थापक सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.