जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- अमेरिका के टैरिफ वॉर का असर शेयर मार्केट पर भी लगा है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई करीब 4000 अंक टूटकर 71,449.94 पर खुला। शुक्रवार को यह 75,364.69 अंक पर बंद हुआ था। आज सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 72,210.83 पर था। वहीं, निफ्टी भी 1000 ज्यादा ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 पर खुला। शुक्रवार सुबह 9.24 बजे निफ्टी 21,908.30 पर था। हालांकि, अंतिम समय में कुछ सुधार देखने को मिला। अंतिम कारोबारी समय में सेंसेक्स 2,226.79 अंक की गिरावट के साथ 73,137.90 और निफ्टी 742.85 अंक की गिरावट के साथ 22,161.60 पर बंद हुआ। बता दें कि अमेरिका ने 180 से ज्यादा देशों पर टैरिफ की दरें लागू की है। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रति...