पीलीभीत, अगस्त 8 -- अमेरिका के पचास फीसदी टैरिफ लगाने पर व्यापारियों में नाराजगी है। पूरनपुर में व्यापारी और अधिवक्ताओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिकी वस्तुओं का उपयोग न करने की अपील की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर पचास फीसदी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। इससे कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी,जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। गुरुवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और अधिवक्ता संघ ने स्टेशन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टैरिफ वापस नहीं लिया तो भारत में उनके उत्पाद नहीं बिकने देंगे। पूरे भारत से व्यापारी अमेरिकी कंपनी और उनके उत्पादों का विरोध करेंगे। लगाए गए पचास फीसदी टैरिफ को अनुचित बताया गया। साथ ही वापस लेने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.