एटा, जून 23 -- ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर के लोग अधिक मात्रा में वाहन ईंधन खरीद कर स्टॉक करना चाह रहे हैं। जबकि पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार अभी ऐसी कोई आर्थिक समस्या संभव नहीं है। इजराइल और ईरान के बीच तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर के लोगों ने अधिक मात्रा में वाहन ईंधन खरीदना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर रोजाना वाहनों का प्रयोग करने वाले अधिकांश लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराते नजर आए। संभावित मूल्य वृद्धि या आपूर्ति की कमी की आशंका जताते हुए अधिकांश कार और बाइक सवार अपने वाहनों की टंकियों में ईंधन भरवाते नजर आए। जबकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना था कि अन्य दिनों की अपेक्षा पेट्रोल और डीजल की खपत में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। मात्र 20 प्रतिशत लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.