नई दिल्ली, मार्च 23 -- अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में एक दुकान में भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसकी 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। वर्जीनिया के एकोमैक काउंटी में भारतीय मूल के प्रदीप कुमार पटेल (56) और उनकी बेटी लैंकफोर्ड राजमार्ग पर स्थित इस दुकान में काम कर रहे थे जिस समय यह घटना हुई। एकोमैक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि 20 मार्च को गोलीबारी की सूचना मिलने पर तड़के साढ़े पांच बजे के बाद अधिकारी घटनास्थल पर गये। जब वे वहां पहुंचे तो पाया कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था, जो गोली लगने से घायल हुआ था। दुकान की तलाशी के दौरान, पुलिस को एक महिला भी मिली जो गोली लगने से घायल थी। खबर के अनुसार व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.