पटना, जनवरी 3 -- अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की वार्षिक बैठक के वैज्ञानिक सत्र के लिए पीएमसीएच के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत झा के शोध का चयन शीर्ष 18 शोध पत्रों में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करते हुए उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे बिहार के पहले डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, जिनका शोध पत्र चयनित हुआ है। यह सम्मेलन इस वर्ष अमेरिका के डेनवर, कोलोराडो में आयोजित किया गया। इसमें दुनिया भर से 18 हजार से अधिक त्वचा रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस वर्ष डॉ. अभिजीत झा का चयनित शोध पुरुषों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया में प्लेटलेट रिच प्लाज्मा की भूमिका पर आधारित है। वर्तमान में पुरुषों में बाल झड़ना व्यापक समस्या बन चुकी है। डॉ. अभिजीत झा के शोध में पीआरपी थेरेपी की प्रभावशीलता, सुरक्षा और दीर्घकालिक लाभ का वैज्ञानिक और व्य...