गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- कमरौली। सीटेड द्वारा शनिवार को एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष एवं सीटेड के चेयरमैन इंजीनियर संजय सिंह व प्राथमिक विद्यालय गंगेव की प्रधानाध्यापिका अमिता सिंह ने इस अवसर पर एक बड़ी पहल करते हुए 51 निराश्रित बच्चों की शिक्षा हेतु फीस में आर्थिक सहायता प्रदान की। संजय सिंह ने कहा कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनते देखना गर्व का विषय है और ऐसे सामाजिक कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 12वीं की छात्रा अंशु तिवारी को स्काउट गतिविधियों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु Rs.11 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर ने सीटेड के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...