गौरीगंज, अगस्त 30 -- जामो। विधानसभा क्षेत्र गौरीगंज के जामो क्षेत्र में भोएं से सरमें मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह के अनुरोध पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से 2.24 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू की है। जामो के भोएं बाजार से मठिया, सरमें, भगत का पुरवा, बीरीपुर, केशवपुर, रेसी होते हुए मुसाफिरखाना मार्ग को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के चलते सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। जिससे स्कूली छात्रों के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सड़क पर बने गड्ढों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.