गौरीगंज, मार्च 25 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे रामदीन शुक्ल गांव निवासी अवधेश मिश्रा को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन का अमेठी जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। वर्तमान में वह जिला उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। 22 व 23 मार्च को काशी में आयोजित दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक में उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जगप्रसाद, रामराज, सुनील, अनिल, महेश आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.