गौरीगंज, सितम्बर 28 -- अमेठी। शारदीय नवरात्र परंपरा के निर्वाह के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। वह नवरात्रि पर हर साल की तरह अमेठी के शक्ति पीठों और देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली, विकास और कल्याण की कामना करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि स्मृति दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग द्वारा सीधे तिलोई के सिंहपुर स्थित माता अहोरवा भवानी धाम जाएंगी। यहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वह संग्रामपुर स्थित मां कालिकन धाम मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेंगी। इसके उपरांत गौरीगंज स्थित मां दुर्गन भवानी मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी। मंदिरों के दर्शन के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज स्थित अपने आवास पर कुछ समय रुकेंगी और फिर वापस लखनऊ रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.