गौरीगंज, जुलाई 3 -- अमेठी। सरकार द्वारा प्रदेश के 5000 प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों के विलय के निर्णय के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर अमेठी में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने कार्यालय से गौरीगंज बाजार में एक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि योगी सरकार का यह निर्णय छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों के हितों के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूलों के विलय से दूर-दराज के गांवों के बच्चों को शिक्षा पाने के लिए दूसरे गांवों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.