प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे मोपेड सवार बुजुर्ग का पर्स छीनकर भागने वाले दोनों बदमाश अमेठी से ही उनके पीछे लगे थे। हाईवे पर लगे सीसीटीवी से बदमाशों की फुटेज निकालकर पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। अंतू स्थानीय थानाक्षेत्र के वीर का पुरवा निवासी 65 वर्षीय अयोध्या प्रसाद पांडेय शुक्रवार को मोपेड से अमेठी के मुंशीगंज स्थित अस्पताल से दवा लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में चिलबिला अमेठी मार्ग पर अंतू के कपासी गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर प्रमाण किया और उनकी जेब से पर्स छीनकर प्रतापगढ़ की तरफ भाग गए थे। पर्स में करीब छह हजार रुपये, एटीएम, पैन, आधार समेत कागजात रखे थे। एडिशनल एसपी और सीओ सिटी, थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह के साथ हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.