गौरीगंज, जुलाई 22 -- अमेठी, संवाददाता। हरियाली का प्रतीक कहा जाने वाला सावन किसानों के लिए आंसू लेकर आ रहा है। बरसात न होने से किसान परेशान हैं। एक ओर कुछ किसान धान की रोपाई करने के लिए परेशान हैं तो जिन लोगों ने धान की रोपाई कर ली है बरसात के अभाव में उनकी फसल सूख रही है। मजबूरी में किसान पंपिंग सेट चलाकर धान की रोपाई व सिंचाई कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के एक लाख 20 हहजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई होती है। कृषि विभाग की मानें तो एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक रकबे में धान की रोपाई हो चुकी है। हालांकि जिला मुख्यालय से ही सटे कई गांव वैसे हैं जहां अभी भी किसान धान की रोपाई के लिए मशक्कत कर रहे हैं। जहां नहर का पानी और नलकूप की व्यवस्था नहीं हो पाई है वहां किसानों को डीजल की व्यवस्था करके निजी साधनों से धान की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.