गौरीगंज, मार्च 15 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एक पक्ष के धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे वह सादीपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी पिंटू, दारा और शिवम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब हमलावर धमकी देकर भाग गए। दूसरे पक्ष के शिवम सिंह ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुबह सात बजे शौच के लिए जा रहे थे। तभी रितेश, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह और राहुल सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.