गौरीगंज, मार्च 4 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के किसनी गांव निवासी जगदीश की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी की सोमवार की देर शाम घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज हेतु सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवती के जहरीले पदार्थ खाने की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.