गौरीगंज, जून 21 -- भेटुआ। भेटुआ ब्लॉक के कल्याणपुर संपर्क मार्ग पर एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बन रहा पुल बीते चार महीनों से अधर में लटका है। इस मार्ग पर वर्ष 2023 से ही आवागमन प्रभावित है। निर्माणाधीन पुल के बगल से लोगों के आवागमन के लिए कच्चा वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश में मालती नदी पर बना वैकल्पिक कच्चा मार्ग बह गया। जिससे स्थिति और भी विकट हो गई है। इस रास्ते से हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय नारायण यादव, राकेश यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि ने तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनवाए जाने और नदी पर बन रहे पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.