गौरीगंज, सितम्बर 6 -- मुसाफिरखाना। पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी ने कादूनाला वेटलैंड को विश्वस्तरीय ईको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजा है। बीते गुरुवार को जिलाधिकारी के साथ ही सीडीओ सूरज पटेल, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के इको-टूरिज्म बोर्ड की टीम तथा वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वेटलैंड का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी जानकारियां जुटाई थी। डीएम की इस पहल से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व भी बढ़ेगा। मुसाफिरखाना क्षेत्र में 391.91 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले कादूनाला वेटलैंड के निरीक्षण के दौरान टीम ने वेटलैंड की भौगोलिक और पारिस्थितिक विशेषताओं का विस्तृत अध्ययन किया। अधिकारियों ने इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.