गौरीगंज, मई 5 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के सूखी बाजगढ़ के पास बीते रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे बेन सिंह का पुरवा पिंडारा गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर चालक की तलाश शुरू की है। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उनका पुत्र नीरज किसी काम से तिलोई गया था। रात लगभग नौ बजे नीरज वहां से बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में जामो थाना क्षेत्र के पूरे गरौली सूखी बाजगढ़ के पास किसी अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घ...