गौरीगंज, मार्च 11 -- अमेठी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गौरीगंज डाक बंगला पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने संगठन के विस्तार पर चर्चा की और पंचायत चुनाव में मजबूती से लगकर चुनाव लड़ने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में ध्यान रखते हुए अपने पुराने जनाधार को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय लोक दल का संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार सौंपा है तथा शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व दिया है। वर्तमान केंद्र सरकार ग्रामीण विकास और नौजवानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.