गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। शुक्रवार की रात क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और गलन में काफी इजाफा दर्ज किया गया। देर रात से शुरू हुए कोहरे का असर शनिवार की सुबह तक बना रहा। दृश्यता कम होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ और सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सुबह और देर रात कोहरा तथा गलन बने रहने के आसार हैं। विलंब से चल रही ट्रेनें ठंड और कोहरे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.