गौरीगंज, जून 21 -- अमेठी। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के राज्य स्तरीय जीवन गौरव सम्मान छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2024-25 से नवाजे गए अमेठी के साहित्यकार राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई-2 का शुक्रवार को विमोचन मुंबई के गोरेगांव में किया गया। साहित्यिक संस्था 'आशीर्वाद' द्वारा गोरेगांव स्थित अजंता पार्टी हॉल में आयोजित आमची मुम्बई-2 पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुंबई के विविध पक्षों को समेटने वाली पुस्तक की प्रशंसा की और लेखक के लेखन को शोधपरक, रोचक व प्रेरणादायक बताया। अमेठी के साहित्यकारों अर्जुन पांडेय, प्रदीप पांथ आदि ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमेठी की साहित्यिक उर्वरा मिट्टी की खुशबू राजेश विक्रांत महाराष्ट्र तक बिखेर रहे हैं। यह अमेठी के लिए गौरव...