गौरीगंज, मई 16 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई युवती से बुधवार की देर रात दुराचार की घटना हुई। जिसकी जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन आक्रोशित हो गए और वह लोगों ने आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंच गए। इसे लेकर दोनों पRs.क्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इस घटना में दुराचार का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से लखनऊ ट्रामा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। गुरुवार को दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। दुष्कर्म पीड़िता के मामा के लड़के ने पुलिस को तहरीर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.