नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- अमेठी जिले में युवक की हत्या कर दी गई है। जायस थाना क्षेत्र ग्राम तामा मऊ में घात लगाए बैठे आठ लोगों ने गांव के 32 वर्षीय सुनील पासी, उसके पिता राम शंकर पासी और मां पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता, पुत्र और मां को लहूलुहान कर दिया। इसमें सुनील की मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रीति की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता राम शंकर ने बताया कि उसके उसके भाई हरिचंद्र और उसके बेटों से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बात पर बीती सोमवार रात जब उनका बेटा बाइक से घर आ रहा था, तभी घर के बाहर घात लगाए बैठे हरिश्चंद्र, उसके बेटे विजय, अजय, और और कुछ अन्य लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर बचाने पहुंचे तो उन पर हमला किया गया। बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उसे मरणासन्न हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.