नई दिल्ली, मार्च 18 -- यूपी के अमेठी में निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से एक कंटेनर टकरा गया। कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कंटेनर चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद वाराणसी-लखनऊ मार्ग बाधित हो गया है। यातायात बहाल करने के लिए टीमें लगी हैं। वहीं मामले जांच की जा रही है कि हादसा किसी गलती से हुआ है। इस बीच घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मालगाड़ी और रेलवे ट्रैक के बीच में खड़े ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर होती हुई दिख रही है। निहालगढ़ स्टेशन के पास बीती रात करीब 2 बजे रेल हादसा हो गया। रेलवे क्रासिंग पर एक मालवाहक कंटेनर फंस गया, जिससे तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रेलवे ट्रैक और विद्युत आपूर्ति लाइन को भी भारी नुकसान हुआ, जिससे रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.