गौरीगंज, मई 29 -- अमेठी। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जिले के सभी 13 विकासखंडों में महिला सशक्तीकरण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम गौरीगंज विकासखंड में सम्पन्न हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बीसी सखी, विद्युत सखी, मनरेगा श्रमिक, रानी मिस्त्री आदि शामिल हुईं। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बताते हुए सरकार की योजनाओं को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.