गौरीगंज, मार्च 1 -- अमेठी। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक महिला को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में एक नोडल अधिकारी को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...