गौरीगंज, जुलाई 7 -- भेंटुआ। विकास खंड के साधू सिंह स्मारक जूनियर हाईस्कूल टिकरी में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा भेंटुआ मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। महात्मा तिवारी, राजीव शुक्ल, रामेंद्र जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा वाजपेई, रत्नाकर त्रिपाठी, एड. कालिका प्रसाद समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.