गौरीगंज, सितम्बर 27 -- संग्रामपुर। विकास खंड के खरेथू गांव में चल रही रामलीला में राम विवाह का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत अभिनय से दर्शन मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं गौरीगंज के चौक बाजार में चल रह रामलीला में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खरेथू में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात सीता स्वयंवर की कथा का मंचन कलाकारों ने किया। मंचन की शुरुआत में राजा जनक ने मुनि शांतानंद सहित स्वयंवर स्थल पर प्रवेश किया। इसके बाद विश्वामित्र के साथ में भगवान श्री राम और उनके अनुज लक्ष्मण का भी आगमन हुआ। देश विदेश से आए राजा महाराजा भी दरबार में पहुंचे। वाणासुर प्रवेश के बाद सभापति नियुक्त किया गया। फिर रावण और बाणासुर संवाद हुआ। इसके बाद स्वयंवर में आए राजाओं ने एक-एक कर भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास किया। लेकिन सभी राजा अ...