गौरीगंज, अगस्त 17 -- अमेठी, संवाददाता। योग योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को जिले भर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों पर जहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं गांवों में घर-घर कन्हैया के जन्म का उत्सव मनाया गया। गांवों और कस्बों में झांकियां सजाई गई। आधी रात को श्री कृष्ण का जन्म होने के बाद महिलाओं ने सोहर व मंगल गीत गाए और प्रसाद वितरण किया गया। सभी थानों पर जन्माष्टमी पर्व पर पूजा पाठ व भंडारे के आयोजन किए गए। अमेठी तहसील में हनुमान गढ़ी अमेठी तथा टीकरमाफी आश्रम में भव्य स्वरूप में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कई शिव मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। गांव तथा कस्बों में 70 से अधिक झांकियां सजाई गई थीं। अर्ध रात्रि होते ही शंख, घंटा, घड़ियाल की आवाज गुंजायमान ...