गौरीगंज, मार्च 21 -- अमेठी। प्रदीप सिंघल को अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी का पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गोले पटाखे दगाकर खुशियां मनाई। गुरुवार की रात का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें अमेठी से प्रदीप सिंघल को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी फैल गई। देर रात से ही लोग जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बधाई देने में लग गए। जिलाध्यक्ष ने अमेठी सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा के माध्यम से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस संगठन के पदा...