गौरीगंज, सितम्बर 24 -- अमेठी। बीते मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के जमालपट्टी मजरे डेढ़पसार गांव में हुई महिला से पांच लाख के गहनों की लूट के मामले में पुलिस को अब तक लूट से जुड़े सबूत नहीं मिल सके हैं। महिला के पति की तहरीर पर चोरी का केस दर्जकर पुलिस व एसओजी टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी है। जमालपट्टी गांव निवासी पुष्पा पत्नी लवकुश ने मंगलवार की शाम दो बदमाशों द्वारा घर में घुसकर उसे चाकू दिखाकर अलमारी व बक्शे में रखे लगभग पांच लाख कीमत के गहने व छह हजार रुपए लूट लेने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से दूर जा चुके थे। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया था कि घटना के वक्त व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.