गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। सुल्तानपुर राजमार्ग पर स्थित परसावां के छोटा रामनाथपुर गांव के पास बने पुल की टूटी रेलिंग के निर्माण में पीली ईंट और निम्न गुणवत्ता वाली बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण निर्माण जल्द ही ढह जाने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जब रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा है तो वह मानकों के विपरीत खराब ईंटों व बालू से कराया जा रहा है। लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.