गौरीगंज, अक्टूबर 8 -- अमेठी। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट प्रभारियों द्वारा कस्बों और गांवों में महिलाओं व बालिकाओं को पंफलेट वितरित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देकर बताया गया कि वह अपनी शिकायत हेल्प डेस्क पर गोपनीय रूप से भी दर्ज करा सकती हैं। पुलिस उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...