गौरीगंज, मई 5 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित हनफी इंटर कॉलेज में रविवार को कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस चुनाव में सभी पदों के लिए एकल नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया कॉलेज परिसर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला के प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। नई कार्यकारिणी में मो. हफीज खां अध्यक्ष, मो. युनूस उपाध्यक्ष, मो. आजम खां प्रबंधक, मो. नासिर उप प्रबंधक और मो. सोहराब खां कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त 10 अन्य सदस्य भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. माजिद, वरिष्ठ लिपिक सुहेल अहमद खां सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...