गौरीगंज, अक्टूबर 24 -- अमेठी। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो जायेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु महिलाएं सूर्य उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस बार जिला मुख्यालय पर छठ पर्व की परंपराएं नई जगह पर संपन्न होंगी। अब तक जहां श्रद्धालु महिलाएं लोदी नाले में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती थीं, वहीं इस बार यह अनुष्ठान लोदी बाबा धाम के सामने बने नए तालाब में संपन्न होगा। इसको लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से तालाब की साफ-सफाई, सजावट और प्रकाश व्यवस्था तेजी से कराई जा रही है। ईओ सुनील कुमार ने बताया कि व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं छठ पर्व का असर शहर के बाजारों में भी साफ दिखाई दे रहा है। पूजा सामग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.