गौरीगंज, जून 28 -- भादर। नहर में पानी नहीं आने से क्षेत्र के किसानों के धान के फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है। कुछ किसान निजी नलकूप से खेत में पानी लगाकर धान की रोपाई कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत भादर में खेतों की सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछा है। क्षेत्र से होकर टिकरी रजबहा, कल्याणपुर रजबहा, गोपालपुर रजबहा और चिलबिला रजबहा निकली है। इन रजबहों से लगभग एक दर्जन से अधिक अल्पिकाएं निकाली गई हैं। किसान चन्द्र प्रकाश सिंह, पवन दुबे, राम समुझ यादव, सुरेश सिंह ने बताया कि नहरों में पानी न आने से निशुल्क सिंचाई सिर्फ कागजों पर हो रही है। किसानों को इसका लाभ नही मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.