गौरीगंज, जुलाई 1 -- अमेठी। एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2025 के तहत मंगलवार को वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ ट्रांजिट हॉस्टल गौरीगंज के परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना के साथ हो गया। डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल व एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नवग्रह वाटिका में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु ग्रहों से संबंधित आक, खैर, ढाक, गूलर, दूब, पीपल, कुश, लटजीरा व शमी के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डीएम ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा वनों को बढ़ाना है। वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.