गौरीगंज, अक्टूबर 9 -- भेंटुआ। क्षेत्र के सेमरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन अयोध्या धाम से पधारी साध्वी राधिका किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने नंद घर के उत्सव की झांकी सजाई और 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। साध्वी राधिका किशोरी ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म संकट में पड़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कंस के अन्याय, अत्याचार और अहंकार का अंत करने के लिए अवतार लिया था। श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि कंस के कारागार में देवकी और वासुदेव के संतान के रूप में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। वासुदेव ने उन्हें यमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.