गौरीगंज, मार्च 5 -- अमेठी। शौचालय का निर्माण कराने के लिए बजट के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते लाखों की आबादी खुले में शौच के लिए मजबूर हो रही है। वहीं ऑनलाइन छह हजार आवेदन सत्यापन की राह देख रहे हैं। सरकार ने तीन माह से स्वच्छ भारत मिशन को बजट मुहैया नहीं कराया है। जिले को वाह्य शौच मुक्त बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का संचालन सरकार द्वारा किया गया है। जिसके तहत शौचालय विहीन लोगों के घरों में सरकारी सहायता से शौचालय का निर्माण कराया जाता है। पहली किश्त पाने के लिए 5238 लाभार्थियों की फाइल पूर्ण है। जबकि छह हजार से अधिक नए ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन होना है। 1945 लाभार्थियों को पहली किस्त की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए ब्लाकों से मांग पत्र जिला पंचायत राज विभाग को भेजा गया है। लेकिन तीन माह से योजना को बजट न मिलने के कारण लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.