गौरीगंज, मार्च 5 -- अमेठी। जिले की दो तहसीलों में शत्रु संपत्ति के रूप में चार हेक्टेयर से अधिक की चिह्नित की गई है। कुल 22 गाटों में से सिर्फ दो गाटों की नीलामी हुई है। बाकी सभी प्रक्रियाधीन हैं। मुसाफिरखाना तहसील के तेंदुआ में मो. सलीम पुत्र बकरीद के पाकिस्तान के नागरिक हो जाने के चलते उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति के रूप में चिन्हित किया गया है। अंतिम घोषणा शत्रु संपत्ति कार्यालय के प्रक्रियाधीन है। मद्दुपुर उमरवल में भी उनकी संपत्ति है, उसकी भी प्रक्रिया चल रही है। इसी तहसील में महोना पश्चिम में भी शत्रु संपत्ति पाई गई है। यह शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी है। इसकी नीलामी की प्रक्रिया होने वाली है। इस प्रकार मुसाफिरखाना तहसील अंतर्गत कुल आठ गाटे शत्रु संपत्ति के पाए गए हैं। जिनका कुल रकबा 1.4310 हेक्टेयर है। तिलोई तहसील में भी मो. सलीम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.