गौरीगंज, मार्च 21 -- अमेठी। मुसाफिरखाना व कमरौली पुलिस ने एक-एक आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर केस दर्जकर जेल भेज दिया। एएसपी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे मुसाफिरखाना कोतवाली के एसआई मुकेश कुमार ने चेकिंग के दौरान कस्तुनी रेलवे क्रासिंग पर मौजूद विषद मिश्रा उर्फ धन्नू निवासी ग्राम बैदौलिया मौजा उच्चगांव थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं कमरौली थाने के एसआई रवीन्द्र प्रताप सिंह ने कठौरा के पास से थाना क्षेत्र के ही बनभरिया निवासी मो. इमरान को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.